![]() |
#UPEducation #AssistantProfessor #UPJobs #CareerOpportunity #HindiNews |
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के 171 राजकीय डिग्री कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 562 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया जल्द शुरू होने जा रही है। उच्च शिक्षा निदेशालय ने 23 विषयों के रिक्त पदों का अधियाचन उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) को भेज दिया है। शासन ने स्क्रीनिंग परीक्षा से संबंधित नियमावली को मंजूरी दे दी है, जिससे अब आयोग के स्तर पर चयन प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी की जा रही है।
विभागीय जानकारी के अनुसार, ये हैं प्रमुख पदों की संख्या:
- वाणिज्य: 65 पद
- अंग्रेजी: 47 पद
- समाजशास्त्र: 43 पद
- रसायन विज्ञान व हिन्दी: 41-41 पद
- अर्थशास्त्र: 37 पद
- वनस्पति विज्ञान, जन्तु विज्ञान, गणित व शारीरिक शिक्षा: 33-33 पद
- राजनीति विज्ञान: 29 पद
- इतिहास: 23 पद
- भूगोल: 22 पद
- गृह विज्ञान: 20 पद
- मनोविज्ञान व संस्कृत: 17-17 पद
- भौतिकी: 14 पद
- अन्य (उर्दू, संगीत वादन, सांख्यिकी, कंप्यूटर साइंस, पर्सियन): 1-1 पद
इससे पहले 2020 में असिस्टेंट प्रोफेसर के 128 पदों पर भर्ती की गई थी। इस बार वाणिज्य विषय के लिए सबसे अधिक पद उपलब्ध हैं।