![]() |
CUET PG 2025-26 APPLICATION FORM- HRITIK PATEL |
अगर आप देश की प्रमुख और लोकप्रिय केंद्रीय विश्वविद्यालयों जैसे JNU, DU, BHU या AMU में पोस्टग्रेजुएट कोर्स करना चाहते हैं, तो CUET PG 2025 आपके लिए अनिवार्य है। अब बिना CUET परीक्षा के इन प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में एडमिशन संभव नहीं है।
पिछले कुछ सालों में न सिर्फ केंद्रीय विश्वविद्यालय बल्कि कई राज्य विश्वविद्यालयों ने भी अपनी प्रवेश परीक्षाएं रद्द कर CUET को अपनाया है। ऐसे में CUET PG परीक्षा आपके सपनों को पूरा करने का पहला कदम है।
फॉर्म भरने की संभावित तिथियां:
CUET PG 2025 के आवेदन फॉर्म जनवरी के पहले सप्ताह में जारी होने की संभावना है।
फॉर्म भरने का समय लगभग 1.5 महीने तक रहेगा, लेकिन समय पर आवेदन करना बेहतर होगा।
परीक्षा कब होगी?
CUET PG की परीक्षाएं मार्च के महीने में आयोजित हो सकती है।
आधिकारिक वेबसाइट:
CUET PG से जुड़ी सभी जानकारी और फॉर्म भरने के लिए samarth.cuetpg.ac.in पर विजिट करें।