![]() |
Union Budget 2025 live updates |
आज देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपना आठवां केंद्रीय बजट पेश किया, उन्होंने पहली बार बजट 2019 में प्रस्तुत किया था। इस बार उनका बजट भाषण 1 घंटे 14 मिनट तक चला।
बजट से पहले, निर्मला जी की साड़ी भी चर्चा में रही, जिसमें बिहार की प्रसिद्ध मधुबनी पेंटिंग थी। यह पेंटिंग पद्मश्री सम्मानित दुलारी देवी जी के कार्यों को समर्पित थी, जिन्होंने 2021 में इस कला को नई ऊंचाइयों तक पहुँचाया।
आपको इतिहास और बता देता हूं, विश्व में पहली बार बजट इंग्लैंड ने 1760 में पेश किया था। भारत में पहली बार बजट 1860 में पेश किया गया था।
अब बात करते हैं आज के कुछ महत्वपूर्ण बिंदु जो बजट में चार चांद लगा रहे हैं:
- उड़ान योजना बड़ी चर्चा में है क्योंकि उड़ान योजना रीजनल कनेक्टिविटी को लेकर कार्य करती है जिसके अंतर्गत 120 शहरो को आपस में जोड़ा जाना है।
- बजट के अनुसार हर जनपद में कैंसर डे केयर सेंटर का शुभारंभ किया जाना है।
- बजट जारी होने के पहले ही तमाम अर्थशास्त्री भविष्यवाणी कर चुके थे। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर बड़ी घोषणा हो सकती है। सरकार ने आम बजट में 500 करोड रुपए का फंड एआई सेंटर या एआई सेंटर आफ एक्सीलेंस के डेवलपमेंट को लेकर दिया है। जिससे एआई के क्षेत्र में बेहतर इनोवेशन और रिसर्च हो पाएगी।
- इसके अलावा, इस बजट में शिक्षा से जुड़ा एक नया पहलू भी देखने को मिला, जिसमें मल्टीलिंगुअल एजुकेशन को बढ़ावा दिया गया है। इसके तहत 'भारतीय भाषा पुस्तक योजना' नामक एक नई योजना शुरू की गई है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य यह है कि लेखक अपनी क्षेत्रीय भाषाओं में लेखन कार्य करें, जिससे स्थानीय भाषाओं को प्रोत्साहन मिले और ज्ञान अधिक लोगों तक पहुँच सके।
- शिक्षा क्षेत्र में एक और अहम फैसला लिया गया है, जहां पर आने वाले पांच सालों में 50000 अटल टिंकरिंग लैब स्थापित की जानी है। (अटल टिंकरिंग लैब्स (ATL), भारत सरकार की अटल इनोवेशन मिशन (AIM) के तहत एक प्रमुख पहल है।)
- टैक्स के स्लैब रेट में भी बदलाव हुआ है, लेकिन वह लेख के माध्यम से बताना बहुत आसान नहीं है। तो सीधा अगर यह कहा जाए की 12 लाख तक की आय पर आपको कोई भी टैक्स नहीं देना है, यह कहना बहुत उचित होगा।
- किसानों के केसीसी की लिमिट भी 3 लाख से बढ़कर 5 लाख तक कर दी गई है।
बजट के बारे में बताने के लिए बहुत अधिक बिंदु है। आपको कुछ महत्वपूर्ण जानकारी इस लेख के माध्यम से दी है। इसके अतिरिक्त अगर आपको अधिक जानकारी चाहिए है तो भारत सरकार और वित्त मंत्रालय के आधिकारिक वेबसाइट पर विकसित कर सकते हैं।
~ ऋतिक पटेल (@hellowfessor)