Knight Frank की "Wealth Report 2025" के अनुसार भारत करोड़पतियों की संख्या में दुनिया में चौथे स्थान पर, 2024 में 85,698 करोड़पति और 191 अरबपति!
![]() |
India: A Rising Wealth Creator Nation |
दुनिया में अगर 100 अमीर हैं, तो उनमें से 3.7 अमीर भारत के हैं। 3 मार्च 2025, दिन बुधवार को Knight Frank द्वारा "Wealth Report 2025" जारी की गई। इस रिपोर्ट को पढ़ने पर प्रतीत होता है कि भारत एक Wealth Creator Nation के रूप में पूरे विश्व में उभर रहा है, क्योंकि भारत में करोड़पतियों और अरबपतियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। यह सीधा संकेत है कि भारत की आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है।
पूरे विश्व में, करोड़पतियों (HNWI) की संख्या के मामले में भारत चौथे स्थान पर आता है।
करोड़पतियों के वर्गीकरण:
रिपोर्ट के अनुसार, करोड़पतियों को तीन भागों में विभाजित किया गया है:
- HNWI (High Net Worth Individual) = $1 मिलियन से $5 मिलियन
- VHNWI (Very High Net Worth Individual) = $5 मिलियन से $30 मिलियन
- UHNWI (Ultra High Net Worth Individual) = $30 मिलियन से अधिक
फिलहाल, यहां पर दिए गए आंकड़ों में हम प्रथम भाग (HNWI) वाले करोड़पतियों की बात कर रहे हैं।
ताजी रिपोर्ट के अनुसार भारत में 85698 करोड़पति वर्ष 2024 में है। यह करोड़पतियों कि वह संख्या है, जिससे भारत विश्व भर में करोड़पतियों की संख्या में चौथे स्थान पर आता है। जबकि अमेरिका प्रथम, चीन द्वितीय व जापान तृतीय स्थान पर करोड़पतियों की संख्या मे आता है।
वर्ष 2023 में भारत में 80,686 करोड़पतियों की संख्या थी, जबकि यह संख्या 2024 या मैं कहूं तो 1 वर्ष में ही 6% की बढ़ोतरी के साथ 85,698 पहुंच गए है, जो की एक बहुत अच्छा संकेत है।
हालांकि भारतीय जनसंख्या से अगर इन करोड़पतियों की तुलना की जाए तो यह ऊंट के मुंह में जीरा साबित होगी। इसी के साथ जो आरोप भारतीय अर्थव्यवस्था पर लगता आया है कि यहां पर धन तो बहुत है पर बहुतो के पास नही है।
लेकिन अच्छी खबर यह हे, संख्या बड़ी है और अच्छे प्रतिशत के साथ बड़ी है। जब हमने करोड़पतियों की बात कर ही ली है, रिपोर्ट के अनुसार अरबपतियों को भी देख लेते हैं।
2019 में भारत में अरबपतियों की इतनी संख्या थी कि उनके लिए आपके दोनों हाथों की उंगलियों का भी पूरा प्रयोग नहीं होना था।
2019 में भारत में सात अरबपति थे, लेकिन 2024 में अरबपतियों की संख्या पर सीधा या मैं कहूं तो 5 सालों में भारत में 184 अरबपतियों की संख्या बाड़ी है। 2024 में भारत में 191 अरबपति रहते हैं। यह एक अच्छा संकेत अर्थव्यवस्था के रूप में देखा जा सकता है।
~ ऋतिक पटेल