![]() |
First Budget of India |
आपको पता है कि देश का केंद्रीय बजट 1 फरवरी 2025 को जारी होने जा रहा है। नई नवेली सरकार का यह पहला बजट होगा, जिस से देश को तमाम उम्मीदें भी है। लेकिन क्या आपको पता है कि देश में एक बार आठ माह से भी कम समय के लिए बजट बनाया गया था, यह वही बजट है जिसे हम आजाद भारत का पहला बजट कहते हैं। इस लेख में आप जानेंगे कि बजट को कब किसने और कितना पेश किया था?
आपको बता दें कि आज जिस क्षेत्र के अकेले बजट में लाखों-करोड़ों रुपये खर्च होते हैं, उस समय पूरे देश का बजट उससे भी कम हुआ करता था।
आजादी के बाद देश का पहला बजट 26 नवंबर 1947 को भारत के पहले वित्त मंत्री आर.के. शनमुखम चेट्टी ने पेश किया। यह बजट 15 अगस्त 1947 से लेकर 31 मार्च 1948 तक की अवधि के लिए बनाया गया था। उस समय इस बजट का कुल खर्च ₹197.39 करोड़ था।
आज के समय से तुलना करें तो यह राशि बहुत कम थी। उदाहरण के लिए, 2025 के बजट में अनुमानित कुल व्यय ₹48,20,512 करोड़ होने का अंदाजा है। यह दिखाता है कि तब और अब के बजट में कितना बड़ा फर्क आ चुका है।
तो दोस्तों, आप इस बारे में क्या सोचते हैं? क्या आप मानते हैं कि भारत की अर्थव्यवस्था ने इन वर्षों में इतनी बड़ी छलांग लगाई है? हमें अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।
अपनी राय देने से पहले मैं आपको यह बता दूं कि आज़ादी के तुरंत बाद इतनी बड़ी रकम का बजट भी एक आम बात नहीं थी। इसके साथ ही आपको 'पैसे के समय का मूल्य' (Time Value of Money), महंगाई (Inflation), विकास (Development), और जनसंख्या (Population) जैसे कारकों का भी ध्यान रखना होगा।
~ऋतिक पटेल (@hellowprofessor)